Abstract:
दो स्तों, सौर मंडल के बारे में आप बखूबी जानते होंगे लेकिन आज के इस लेख में हम उन अद्भुत ग्रहों के बारे में बात करेंगे जो आकाश में अनगिनत प्रत्यक्ष और अदृश्य तारों के इर्द-गिर्द घूमते हैं। शब्दावली की आसानी के लिए, अन्य तारों का चक्र लगाने वाले ग्रहों को हम इस लेख में ताराग्रह ( Exoplanets) कहेंगे। अगर हम तारों को करीब से देख पाते, तो वे कुछ इस तरह दिखाई देते (काल्पनिक आकृति) । ताराग्रहों की क्या विशेषताएं हैं; उनको कैसे खोजा जाता है; ताराग्रहों एवं सौर मंडल के ग्रहों के बीच क्या मूलभूत भेद और समानताएं हैं, आदि सवालों पर हम व्याख्या करेंगे।